कतरास(KATRAS): बीसीसीएल एरीया वन के जीएम पियूष किशोर के निर्देश पर बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एएमपी कोलियरी के ओल्ड फेस मे चल रहे अवैध उत्खनन स्थल की बीसीसीएल, बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ ने संयुक्त रूप से मिलकर भराई करवाई। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बीसीसीएल प्रबंधन, बरोरा पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने संयुक्त रूप से करवाई करते हुए एएमपी कोलियरी के बन्द ओल्ड पैच मे चल रहे लगभग आधा दर्जन अवैध उत्खनन स्थल की भराई करवाई। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से आसपास के अवैध धंधेबाजो के बीच हडकंप मच गई है। टीम की आने की भनक लगते ही अवैध उत्खनन स्थल पर कार्य कर रहे कोयला चोर बहुत पहले काम बंद कर भाग गए थे ..
नोडल इंचार्ज नवलकिशोर ने बताया की इस अवैध उत्खनन स्थल की भराई करने के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने बरोरा पुलिस से सहयोग की मांग की तो बरोरा पुलिस की सहयोग से रविवार को आधे दर्जन अवैध उत्खनन स्थल की भराई करने मे सफलता प्राप्त हुई है।वही दूसरी तरफ बरोरा थाना क्षेत्र मुराईडीह बस्ती व दरीदा के ग्रामीण के द्वारा अवैध उत्खनन का कार्य रूकने का नाम ही नही ले रहा है न जाने कितने बार बरोरा पुलिस, सीआईएसएफ और बीसीसीएल प्रबंधन की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन स्थल की भराई कर अवैध उत्खनन पर रोकथाम की प्रयास किया लेकिन कभी बीसीसीएल प्रबंधन को सफलता प्राप्त नही हुई है। हल्की बीसीसीएल के द्वारा अवैध उत्खनन स्थल की भराई कर दी थी लेकिन एक दिन के अंदर ही मुराईडीह बस्ती के लोग फिर से उसी जगह पर अवैध मुहाने को खोलकर प्रतिदिन साईकिल और मोटरसाइकिल से अवैध कोयले की ढुलाई कार्य सुचारू रूप से चालू कर देते है। इन्हे ना तो स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ जवान से कोई डर भय लगता है..
मुराईडीह बस्ती के लोग उसी मुहाने का मुह खोलकर प्रतिदिन सैकड़ो बोरा कोयला निकाल कर अवैध डिपो पर पहुंचा कर अवैध कमाई करते है। बीसीसीएल प्रबंधन न जाने कितने बार दर्जनो अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने को बन्द किया है लेकिन एक बार भी कभी किसी कोयला चोर की गिरफ्तारी ना हुई है और ना ही किसी कोयला चोर पर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्रवाई हुई है। अगर बीसीसीएल प्रबंधन , सीआईएसएफ और बरोरा पुलिस ने कभी भी किसी कोयला चोर या अवैध धंधेबाज को चिन्हित कर कोई मामला दर्ज नही किया है इसीलिए मुराईडीह बस्ती के अवैध धंधेबाज की हिम्मत सतवे असमान पर है। इन्हे ना तो पुलिस प्रशासन की डर है और ना ही किसी और का..
NEWSANP के लिए कतरास से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

