पाथरडीह(DHANBAD): बीसीसीएल के सुदामडीह पाथरडीह ७नंबर बंगाली कोठी के महिलाओं ने शनिवार की सुबह बिजली घर एवं पाथरडीह कोलियरी के हाजरी घर में ताला जड़ दिया।और पीओ अनिल कुमार के खिलाफ आक्रोश भरे शब्दों में सुमित्रा देवी ने बताया की लगभग ६महीने से क्षेत्र में पानी की किल्लत है।
इस बात को लेकर कई बार महिलाएं अनिल कुमार से मिल पानी की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।लेकिन उनके ओर से कोई हाल नहीं निकाला जा रहा है।टैंकर भी देने की बात की थी एक दो बार टैंकर भेजा गया फिर उसे भी बंद कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह का समय मांगा गया था फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका ।जिसके चलते हम महिलाओं द्वारा ताला जड़ दिया गया था।
वही ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के समझने पर ताला खोल दिया गया है। उनके आश्वासन पर की अभी पानी खोला जा रहा है तब जा के महिलाएं वापस हुई है।
बताया जाता है की लगभग ६माह से सुदामडीह के अगल बगल कालोनियों में पानी की घोर समस्या उत्पन्न हो गई है।सामने दुर्गा पूजा की तैयारी भी लोगो को अपने घरों में करना है।कई घरों में कलश भी बैठाया जाता है। लेकिन बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस पर कोई पहल नहीं किया गया है।जब की क्षेत्र में इस समस्या से निजात पाने के लिए अनगिनत आंदोलन की जा चुकी है,लेकिन प्रबंधन की नींद अभी तक नहीं खुली है।
मौके पर सुमित्रा देवी,रेणु देवी, उषा देवी ,संध्या देवी, के अलावे दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
NEWSANP के लिए अरविंद सिंह की रिपोर्ट

