झरिया(JHARIYA): पोथी सेंटर, मुंडा बस्ती, कलाली रोड, हरीपुर सेंटर, नई दिल्ली, ब्राइट कुसुंडा, इंदिरा बस्ती के लोगों में विश्वकर्मा प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा उभरने लगा है। शुक्रवार को युवा बेरोजगार मंच ने ग्रामीणों की पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर बस्ताकोला प्रबंधन के साथ वार्ता की, जिसमें स्थानीय युवाओं को रोजगार और बुनियादी सुविधाओं (पानी-बिजली) की मांग की गई। हालांकि, प्रबंधन ने केवल आश्वासन दिए और ग्रामीणों ने इस पर असंतोष व्यक्त किया, जिससे भविष्य में आंदोलन की चेतावनी दी गई है, युवा बेरोजगार मंच के सचिव अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह ने बताया गया है कि युवा बेरोजगार मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की चार सूत्रीय मांग रखी थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा सिर्फ कोरे आश्वासन दिए गए, जिससे ग्रामीण असंतुष्ट हैं और आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। विश्वकर्मा प्रोजेक्ट के प्रबंधन आपस लड़ाना चाह रही है। ग्रामीणों ने बीसीसीएल की वादाखिलाफी के विरोध में 13 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दिया था। प्रबंधन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है। इसलिए आंदोलन स्थागित कर दिए है। अगर प्रबंधन अपनी बातों पर फिर वादाखिलाफी किया तो आंदोलन किया जाएगा।
NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

