बीसीसीएल के पुराने बंगले पर बढ़ा विवाद,स्थानीय नेता पर लग रहा पेड़ काट कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का आरोप…

बीसीसीएल के पुराने बंगले पर बढ़ा विवाद,स्थानीय नेता पर लग रहा पेड़ काट कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का आरोप…

झरिया(JHARIA) : झरिया के लोदना मोड़ स्थित अपने आवास पर जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के लोदना कोलियरी सचिव भोला प्रसाद यादव एवं जनता मजदूर संघ कुंती गुट के मोहम्मद सलीम कुरैशी ने प्रेस वार्ता कर स्थानीय नेता धर्मेंद्र यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। भोला यादव ने बताया कि बीसीसीएल भूतपूर्व उपर महाप्रबंधक के रिटायर होने के बाद मौजूद बंगला को क्षेत्रीय हस्पताल का काम काज होता था जिसे प्रबंधन से मिलीभगत के बाद धर्मेंद्र सिंह और उनके पुत्र रोहित शर्मा को दे दिया गया। लेकिन अब धर्मेंद्र सिंह ने बंगला मे लगे हुए कई पेड़ो को कटवा दिया है और साथ ही पेड़ो की बिक्री भी कर दिए है और अब उसमें वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की फिराक मे है जो कि यह सरासर गलत है। जिसकी शिकायत मैने वन विभाग डी एफ ओ धनबाद समेत जिला के कई अधिकारियों को भी दिया हु। वही मोहम्मद सलीम कुरैशी ने कहा कि जयरामपुर पुराने आवास में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर पानी बेचने का काम भी इनके द्वारा किया जा रहा है जिसकी शिकायत सभी जगह पर किया गया है इन पर जांच करकार्रवाई किया जाए ,प्रशासन को इसपर संज्ञान लेते हुए कारवाई करने की आवश्यकता है।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *