धनबाद(DHANBAD): बीसीसीएल के पुटकी एरिया 07 के – केंदुआडीह के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर सहित कई इलाकों में बुधवार से तेज दुर्गंध फैलने के बाद तेजी से गैस रिसाव हो रही है..जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लगभग एक हजार की आबादी वाले इन इलाकों में एक दर्जन बच्चे और महिलाएं गैस की चपेट मे आने से बीमार पड़ गए है…जय पंडित , अर्चना , मेघा, सोनाली,पिंकी , संगीता, मोहम्मद कासिम , मरियम, राबिया को सिरदर्द,उल्टी,चक्कर और बेहोशी की शिकायत के बाद इलाज के लिए कुछ को निजी तो कुछ को SNMMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है.. वहीं जहरीली गैस की चपेट आने से राजपूत बस्ती की एक 28 वर्षीय महिला प्रियंका देवी की मौत हो गई है..भूमिगत आग और भू धंसान वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर अभी भी दहशत कायम है..
इधर सूचना मिलने पर जांच टीम ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया। टीम में BCCL के सेफ्टी ऑफिसर, केंदुआडीह थाना प्रभारी सहित अधिकारी गैस डिटेक्टर मशीन के साथ पहुंचे।जांच में 50 पीपीएम से 800 पीपीएम तक गैस की मात्रा रिकॉर्ड की गई… कार्बनमोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन और मिथेन गैस धुएं में शामिल हो सकता है..प्राथमिक जांच में अनुमान लगाया गया कि थाना के समीप स्थित GM गेस्ट हाउस के झाड़ियों के आसपास से गैस निकल रही है। इसके स्रोत पता लगाया जा रहा है..
एरिया सेफ्टी ऑफिसर, कुसुंडा ने बताया कि क्षेत्र के आसपास के जगह में गैस होने की आशंका है। दुर्गंध काफी ज्यादा है। अधिकारी इसे उच्च स्तर पर रिपोर्ट कर रहे हैं और रिसाव बंद करने की तैयारी की जा रही है। आसपास के रहने वाले लोगो को BCCL टीम के द्वारा नोटिस व अलाउंस के जरिए जगह खाली करने को कहा जा रहा है
वहीं स्थानीय टिंकू अंसारी ने बताया कि इलाके में कई लोग अचानक बीमार हो गए हैं। दूसरी ओर पीड़ित लोगों में रामकिशन ने बताया कि जहरीली गैस के प्रभाव से उनका पालतू तोता भी मर गया..इधर धनबाद की केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय और उनकी टीम पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में जुट है..
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही धनबाद विधायक राज सिन्हा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर दूरभाष पर धनबाद DC आदित्य रंजन को जानकारी देते हुए अविलंब गैस रिसाव से निजात दिलाने की मांग की है..वही डीसी आदित्य रंजन ने भी प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील किया है..गुरुवार को बीसीसीएल प्रबंधन भी लोगों के सुरक्षित पुनर्वास को लेकर व्यापक तैयारी में जुटेगी..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट
