बीसीसीएल के द्वारा बनाए जा रहे C.I.S.F. चेक पोस्ट का ग्रामीणों ने किया विरोध ,घंटे उत्खनन कार्य रहा ठप…

बीसीसीएल के द्वारा बनाए जा रहे C.I.S.F. चेक पोस्ट का ग्रामीणों ने किया विरोध ,घंटे उत्खनन कार्य रहा ठप…

धनबाद (DHANBAD ): बीसीसीएल एरिया तीन के पूर्वी कतरास में संचालित एस.टी.जी. (डेको) कंपनी के बगल में बीसीसीएल के द्वारा व्यवसायिक रूप से CISF चेक पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है, जिसका स्थानीय नागरिकों द्वारा विरोध किया गया । विरोध को देखते हुए स्थानीय प्रबंधक ने आला अधिकारियों से बात कर फिल्हाल निर्माण कार्य रोक दिया है

विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण रितिक का कहना था कि यहां बगल में 200परिवार की आबादी रहती है महिलाओं को वहां शौच जाना पड़ता है।कोल डंप के पास CISF चेक पोस्ट हो जाने के कारण महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और उनका लज्जा भंग होने का खतरा बना रहेगा। ऐसे में यहां कैंप बनाना कहीं से भी और न्याय संगत नहीं है..

विरोध प्रदर्शन में शमिल प्रिंस दास, विकास बजरंगी, प्लीसी शमी, लक्ष्मी खान, अमन कुमार, राहुल सिंह, दिलीप आदि ने बीसीसीएल प्रबंधन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और CISF कैंप नहीं खोलने का आग्रह किया है…

NEWS ANP के लिए बाघमारा से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *