झरिया(JHARIA): बीसीसीएल कंपनी द्वारा क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार को किया गया जंहा कई एरिया के खिलाड़ी पहुंच अपनी खेल का प्रदर्शन किया इस दौरान दो मैच खेला गया..
पहला मैच गोविंदपुर एरिया बनाम पी. बी. एरिया के बीच खेल आरम्भ की गई। टॉस गोविंदपुर ने जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.2 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गोविंदपुर की ओर से राजकुमार ने 15 रन बनाए। पी. बी एरिया के तरफ से बोलिंग करते हुए गौतम कुमार ने तीन विकेट और विक्रम राजकुमार सिंह ने दो-दो विकेट प्राप्त करने में सफलता मिली…
जवाबी पारी खेलते हुए पी बी एरिया की टीम 16.4 ओवर में 8 विकेट पर 94 रन बनाकर यह मैच दो विकेट से जीत हासिल की गई। पी.वी के तरफ से बैटिंग करते हुए रोहित कुमार ने 39 रन बनाए गोविंदपुर के तरफ से बोलिंग करते हुए विश्वनाथ बौरी ने तीन विकेट वीरू कुमार ने दो और राजकुमार दास ने दो विकेट प्राप्त किया..
इस मैच में रोहित कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार, लोदना क्षेत्र के एरिया सिविल इंजीनियर मुकेश कुमार द्वारा दी गई।आज का दूसरा मैच सिजुआ क्षेत्र बनाम सी.वी क्षेत्र के बीच खेला गया। टॉस सी.वी क्षेत्र ने जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संतोष लाल ने 18 रन, सायन पांडे ने 17 रन बनाए। सिजुआ के तरफ से बोलिंग करते हुए मुकेश कुमार ने तीन विकेट सनी कुमार और एम डी फिरोज ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलते हुए सिजुआ की टीम ने 11.3 ओवर में एक विकेट खोकर 72 रन बनाकर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। सिजुआ के तरफ से बैटिंग करते हुए राजेश कुमार ने 45 रन और एमडी फिरोज ने 18 नाबाद रन बनाए…
सी. वीं. एरिया के तरफ से बोलिंग करते हुए चंद्रशेखर यादव को एक विकेट प्राप्त हुआ इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार एमडी फिरोज सीजुआ एरिया को सी. वी. ओ. के तकनीकी सचिव नवीन कुमार ठाकुर ने प्रदान किया। इस मौके पर लोदना क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक सौरव कुमार सिंह , सिजुआ के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक चंदन श्रीवास्तव के अलावे दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थें..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

