झरिया(DHANBAD) जेलगोरा स्टेडियम में बीसीसीएल अंतर क्षेत्रीय टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत दो मैच शुक्रवार को खेला गया। पहला मैच बरोरा क्षेत्र बनाम वासरी डिवीजन के बीच हुआ। टॉस बरोरा ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया पहले बैटिंग करते हुए वॉशरी डिविज़न ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाएं वाशरी डिवीजन की ओर से बैटिंग करते हुए आर.पी. यादव ने 26 और अनुराग कुमार ने 21 रन बनाए। बरोरा के तरफ से बोलिंग करते हुए प्रशांत कुमार सिंह ने तीन विकेट उमेश गढ़वाल दो विकेट और रंजीत कुमार को दो विकेट मिला। जवाबी पारी खेलते हुए बरोरा की टीम 12.3 ओवर में दो विकेट खोकर 106 रन बनाकर या मैच 8 विकेट से जीत लिया। बरोरा से बैटिंग करते हुए शिशुपाल साहू 31 रन नाबाद और सूरज कुमार ने 28 रन बनाए गए। वाशरी डिजाइन से बोलिंग करते हुए मनीष कुमार और शिवम कुमार ने एक क्रिकेट लिए आज के मैन ऑफ द मैच बरोरा के प्रशांत कुमार सिंह को सीसीयू की क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्रीमती निर्मला किरण ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरा मैच कतरास बनाम कुसुंडा के बीच खेला गया टॉस कुसुंडा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए तेरा ओवर में 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई कुसुंडा की ओर से बैटिंग करते हुए मनीष कुमार ने 40 रन बनाए। कतरास एरिया से बोलिंग करते हुए सचिन तिवारी ने 5 विकेट दिलीप कुमार सिंह ने दो विकेट प्राप्त किया जवाबी पारी खेलते हुए कतरास की टीम 6 विकेट खोकर 73 रन बना कर जीत हासिल की। चार विकेट से यह मैच जीत कर, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कतरास के तरफ से बैटिंग करते हुए सचिन तिवारी ने नाबाद 42 रन बनाए कुसुंडा की तरफ से बोलिंग करते हुए राम लखन यादव 2 विकेट दिलीप वर्मा को दो विकेट प्राप्त हुआ इस मैच में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड कतरास के सचिन तिवारी को कतरास के क्षेत्रीय प्रबंधकप्रबंधक श्री रामानुज प्रसाद ने प्रदान किया। इस मौके पर लोदना क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक दीपक कुमार सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक सौरभ कुमार सिंह लीगल कार्मिक प्रबंधक अनिकेत साहब कतरास के राणा साहब ठाकुर साहब व अन्य गणमान्य क्रिकेट प्रेमी आदि मौजूद थें।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

