बीपीसीएल के तीन अधिकारियों पर 84.29 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पेट्रोल पंप संचालक ने लगाए गंभीर आरोप

बीपीसीएल के तीन अधिकारियों पर 84.29 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पेट्रोल पंप संचालक ने लगाए गंभीर आरोप

रांची(RANCHI):बीपीसीएल के तीन अधिकारियों के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में 84.29 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर गोविंदा मिश्रा ने झारखंड-बिहार हेड अजय कुमार मिश्रा, रांची के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार और क्षेत्रीय समन्वयक नितिन तापलियाल के खिलाफ दर्ज कराई है।

गोविंदा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि नवंबर 2017 से 4 मार्च 2025 तक वह कडरू स्थित सीओसीओ बीपी रांची पेट्रोल पंप के रिटेल आउटलेट ऑपरेटर रहे। 5 मार्च को उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल पंप कंपनी को हैंडओवर कर दिया, जिसका सर्टिफिकेट भी उन्हें बीपीसीएल की ओर से प्रदान किया गया।

84.29 लाख रुपये के बकाये का आरोप
एफआईआर में गोविंदा मिश्रा ने कहा है कि पंप संचालन के दौरान कंपनी के निर्देश पर उन्होंने 44 लाख रुपये की बैंक गारंटी रिन्यू कराई थी, लेकिन यह राशि उन्हें अब तक वापस नहीं मिली। इसके अलावा उनका 26.52 लाख रुपये का बिल बकाया है। साथ ही उन्होंने पंप संचालन के दौरान कंपनी के खाते में पहले से भुगतान की गई 13.64 लाख रुपये की राशि भी जमा कराई थी, जिसका पुनः भुगतान नहीं किया गया।

गोविंदा मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान पुलिस लाइन को करीब 50 लाख रुपये का पेट्रोल-डीजल सप्लाई किया गया था, लेकिन उसका भी भुगतान अब तक लंबित है।

पुलिस ने शुरू की जांच
अरगोड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविंदा मिश्रा ने अपने बयान में इस पूरे लेन-देन से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे हैं।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *