बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान…

बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने चलाया जनसंपर्क अभियान…

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम चुनाव में मेयर पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार ने आज सुबह से ही धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया ।
संजीव कुमार हवेली अपार्टमेंट धैया, भूली मोड़ ,चांदमारी दुर्गा मंदिर, झरिया के बस्ताकोला विक्ट्री , लाहबेड़ा ,मांझी बस्ती , सोनार बस्ती बस्ताकोला कोलियरी, शिव मंदिर ,भगतडीह कौशल आरएसपी कॉलेज के समीप क्षेत्र में आम लोगों से मिलकर संवाद किया । भगतडीह लाहबेड़ा,मांझी बस्ती सहित कन्या अन्य स्थानों पर पहुंचने पर लोगों ने फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। संजीव कुमार सिंदरी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल हुए। कार्मिक नगर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए एवं कार्मिक नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। ट्रिनिटी, गोकुल अपार्टमेंट के सभी लोगों से मिले एवं धनबाद के विकास के लिए क्रमांक संख्या 27 से मिर्ची छाप पर मतदान करने की अपील की.

लोगो ने जय श्री राम, भारत माता की जय, संजीव कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। कई कई कार्यक्रमों में सांसद ढुल्लू महतो भी साथ रहे।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में धनसर सहित कई अन्य क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया ।विधायक राज सिन्हा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार के केंदुआ मंडल एवं बरटांड़ मंडल में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया। मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ,प्रदेश मंत्री सरोज, सिंह पूर्व मंत्री अमर बाउरी, सुरेश साव,मंडल अध्यक्ष श्रवण राय,हुलास दास, रंजय सिंह, नितिन भट्ट ,पुरुषोत्तम रंजन, जगबंधु मंडल, किशोर मंडल ,योगेंद्र यादव ,विष्णु त्रिपाठी ,अवधेश साव,रवि सिन्हा, नित्यानंद मंडल उपस्थित थे। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह एवं गीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कई वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि धनबाद के हर गली हर मोहल्ले में अब यह चर्चा आम हो गई है कि, मेयर बनेगा सिर्फ संजीव कुमार। धनबाद अब और पीछे नहीं रहेगा । नगर निगम में वर्षों की बदहाली भ्रष्टाचार और अवस्था से जनता त्रस्त है ।और जनता को भरोसा सिर्फ भाजपा पर ही है ।अब धनबाद बदलाव चाहता है विकास चाहता है और यह बदलाव भाजपा समर्थित इमानदार कर्मठ एवं जुझारू उम्मीदवार संजीव कुमार ही ला सकते हैं.

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि संजीव कुमार जनता के बीच से निकले जननेता है जो धनबाद की हर समस्या को जमीनी रूप से समझते हैं ।और समाधान की ठोस कार्य योजना रखते हैं। झरिया के मोहन बाजार में गणेश मिश्रा, श्रवण राय ने बूथ कार्यकर्ता के साथ बैठक की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *