धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को पुटकी में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव कुमार के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का अपार समर्थन यह दर्शाता है कि क्षेत्र विकास और सुशासन के मार्ग पर अग्रसर है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि क्रमांक 27 पर हरी मिर्च छाप पर मुहर लगाकर संजीव कुमार को भारी मतों से विजयी बनाएं। वहीं झरिया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

