बीजेपी सचेतक सह MLA राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात सुनी…

बीजेपी सचेतक सह MLA राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी की मन की बात सुनी…

धनबाद(DHANBAD): आज झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज पार्टी पदाधिकारीयों एवम कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवासीय कार्यालय जगजीवन नगर में ” मोदी जी के मन ” की बात का श्रवण किया.
आयोजित कार्यक्रम में विधायक सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125 वें एपिसोड को सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी ने अपने विचार साझा किए और देश के विकास एवं समाज कल्याण के लिए अपने दृष्टिकोण से अवगत कराया।

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, हम अपने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरित होते है और धनबाद के विकास के लिए उनके मार्गदर्शन का पालन करने का संकल्प दोहराते है.

धनबाद के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है, और हम प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करते रहेंगे.
सिन्हा ने आगे कहा कि, आज के मन की बात के कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को संबोधित किया.इस दौरान उन्होंने गणेश उत्सव और आने वाले सभी त्योहारों की शुभकामनाएं दी.उन्होंने खास तौर पर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और स्वच्छता अभियान पर जोर दिया. प्रधानमंत्री जी ने कहा “गर्व से कहो यह स्वदेशी है” उपहार वही हो जो भारत में बना हो ,पहनावा वही हो जो भारत में बना हो , सजावट वही हो जो भारतीय सामान से हो और रोशनी वही हो जो भारत में बनी झालरों से हो .उन्होंने वोकल फोर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दोहराया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री रीता यादव ,मुकेश सिंह, मंडल महामंत्री उमेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान ,उपाध्यक्ष दीपक सिंह ,अरविंद सिंह ,प्रमोद अग्रवाल, रवि सिन्हा,अप्पू सिंह, अमित विशाल, टुन्नू यादव सहित सैकड़ो लोग थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *