बीजेपी विधायक राज की ओर से जरूरतमंद के बीच बांटी गई दिया बाती और तेल…

बीजेपी विधायक राज की ओर से जरूरतमंद के बीच बांटी गई दिया बाती और तेल…

धनबाद(DHANBAD): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा के सौजन्य से दीपावली पर्व के अवसर पर जरूरतमंद एवं आम लोगों के बीच दिया, बाती एवं तेल का वितरण किया गया।

आज के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किशोर मण्डल एवम महामन्त्री मनोज रिंकू ने लाहबनी , धैया क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बीच लगभग डेढ़ सौ पैकेट दिया बाती एवम तेल का वितरण किया। जिला मंत्री पंकज सिन्हा एवम मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल ने कहा कि, धनबाद विधायक राज सिन्हा जी का मानना है कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, निराशा पर आशा और दुख पर सुख की विजय का प्रतीक है। इस पर्व पर हर व्यक्ति के घर में प्रकाश पहुंचे, यही उद्देश्य है।
विधायक सिन्हा कि इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता कर इस त्योहार की खुशियों को साझा करें। सभी लोग अपने आस- पास के कुम्हार भाईयों से दिया खरीद कर ही उपयोग करें.
भूदा बस्ती मे भी पार्टी नेता आनंद कुमार, टिंकू साव के द्वारा विधायक राज सिन्हा के सौजन्य से दिया बाती और तेल का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में भाजपा बरटांड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, महामन्त्री मनोज रिंकू, अमित सिंह, टिंकू साव,आनंद कुमार, सरोज शुक्ला, बृजनंदन शर्मा, प्रमोद साव सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय उपस्थिति रही।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *