बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल को विधायक दल के नेता चुने जाने पर MLA राज ने दी बधाई…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल को विधायक दल के नेता चुने जाने पर MLA राज ने दी बधाई…

झारखंड(JHARKHAND):झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधायक दल के नेता चुने जाने पर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने हर्ष जताया एवं कहा कि बाबूलाल मरांडी कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं.प्रभावी रणनीति के साथ झारखंड सरकार के नाकामियों एवं विफलताओं पर सरकार को घेरने का कार्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे.इनके नेतृत्व में संगठन को भी मजबूती मिलेगी .

भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी जी को संगठन एवं सरकार का लंबा अनुभव है जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा.श्री मरांडी झारखंड से 12वीं 13वीं 14वीं 15वीं लोकसभा में संसद सदस्य रह चुके हैं.झारखंड के मुख्यमंत्री एवं केंद्र में भी मंत्री रहे हैं.बाबूलाल मरांडी को पार्टी द्वारा झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, शेखर सिंह, अजय निषाद, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, मनोज मालाकार, प्रियंका देवी राजाराम दत्ता,संजय कुशवाहा आदी है.

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *