बीजेपी के झारखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सांसद आदित्य साहू का जोरदार स्वागत, मनोज सिंह ने मां की चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित…

बीजेपी के झारखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर सांसद आदित्य साहू का जोरदार स्वागत, मनोज सिंह ने मां की चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित…

रांची(RANCHI): राजयसभा सांसद प्रो आदित्य प्र साहू को भारतीय जनता पार्टी ने झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष बनाया. उन्होंने रविंद्र राय की जगह ली. यह ओहदा मिलने के बाद सांसद आदित्य साहू का जोरदार स्वागत और बधाईयां प्रदेश भर से मिल रही है.
इसी क्रम में नामकुम में भी उनका अभिनन्दन किया गया.झारखण्ड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने माता अम्बे की चुनरी ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर बधाई दी और इस जिम्मेदारी को निर्वहन के लिए , शुभकामनायें दी.
मनोज सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि ” शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला झारखण्ड भाजपा के हित मे बहूत ही दूरगामी असर देगा.उन्होंने बताया कि प्रो आदित्य साहू एक मिसाल हैं. जो निचले संगठन से लेकर अब तक का सफर जमीन से जुड़कर किया. जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए तो शायद कम है.
इन्हे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओ की पहचान और इनके कुशल प्रबंधन और नेतृत्व से झारखण्ड भाजपा को एक नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी”
सांसद और झारखण्ड भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष प्रो आदित्य साहू के स्वागत मे कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों की भीड़ अच्छी -खासी देखी गई. सभी ने बीजेपी सांसद को बधाई और शुभकामनायें दी.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *