बीजेपी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक राज ने SSLNT स्कूल में किया वृक्षारोपण…

बीजेपी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत विधायक राज ने SSLNT स्कूल में किया वृक्षारोपण…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा जी ने आज दिनांक 24.09.2025 को, “सेवा पखवाड़ा 2025 “के निमित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत आज एस.एस.एल.एन.टी. हाई स्कूल (एक्सचेंज रोड, पुराना बाजार) में शिक्षकों, छात्राओं और भारतीय जनता पार्टी मनईटांड मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

पौधारोपण करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि, यह छोटा सा पौधा, माँ के प्रेम और प्रकृति की सेवा को समर्पित है।
हर पेड़ एक आशीर्वाद है — माँ के नाम, धरती के नाम है. उन्होंने कहा कि, “एक पेड़ मां के नाम” पेड़ लगाने का यह अभियान हमारे पर्यावरण और भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पेड़ हमारे जीवन में ऑक्सीजन का मुख्य स्रोत हैं और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अभियान के माध्यम से हम अपनी मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा कर सकते हैं। विधायक सिन्हा ने धनबाद वासियों से
आग्रह कि वे इस अभियान में शामिल हों और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। उन्होंने कहा, आइए हम सब मिलकर अपने पर्यावरण को संरक्षित करें और एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में काम करें।

इस अवसर पे विद्यालय की प्राचार्य अंजना महतो, मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, उचित महतो,मौसम सिंह, सत्येंद्र मंडल, दीपक झा, इंद्र भूषण कुशवाहा, दीपक गुप्ता, जोरखन सिंह, अजय कुमार, विकास गुप्ता,नारायण प्रजापति, अजीत ठाकुर, मुकेश सोनी, शिक्षक घनश्याम दुबे, अभिषेक शर्मा, गिरीश जी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *