बीजेपी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जज्बे का सैलाब…सबने कहा ..सैनिकों के सम्मान में हिंदुस्तान खड़ा है…

बीजेपी की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जज्बे का सैलाब…सबने कहा ..सैनिकों के सम्मान में हिंदुस्तान खड़ा है…

धनबाद(DHANBAD):आज दिमाग 15 5 2025 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं ग्रामीण जिला के संयुक्त तत्वाधान में धनबाद कंबाइंड बिल्डिंग से शहीद रणधीर वर्मा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर देश के वीर जवानों के प्रति आभार जताया गया.

आज के तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, धनबाद विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह ,बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ,भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ,महानगर अध्यक्ष सरवन राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के भेटरन रविंद्र कुमार सिंह, अध्यक्ष रामनाथ मिश्रा ,उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बालमुकुंद शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, विजन कांति मुखर्जी, निर्मला सिंह आदी तिरंगा यात्रा जुलुश में प्रथम पंक्ति मे चल रहे थे.चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका,सचिव अजय नारायण लाल, बिनोद गुप्ता, विकास कंधवे. के साथ हजारों की संख्या में आम लोग एवं पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम ,जय हिंद, सशस्त्र बल जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद का गगनचुंबी नारा लगाते पूरे जोश के साथ चल रहे थे. सैंकड़ो की संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थी.

शहिद रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर तिरंगा यात्रा सभा में तब्दील हो गई इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुल्लू मटन ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपनी सेवा के साथ खड़ा है तो कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है.राहुल गांधी देश के साथ और सरकार के हर कदम के साथ चलने का केवल दंभ भर रहे हैं जबकि, कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ,पवन खेड़ा, सुप्रिया त्रिनेत्र लगातार भारतीय सैन्य क्षमता पर प्रश्न करते हुए देश का अपमान कर रहे हैं .ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता के साथ हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में ,उनके वीरता, बलिदान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक “एक राष्ट्र एक तिरंगा “यही हमारी पहचान है .यह भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है.आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान में घुसकर उसकी हेकड़ी वीर जवानों ने निकालने का कार्य किया है. उनकी वीरता को हम सैलूट करते हैं.

इस अवसर पर धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने सभी देशवासियों का सीना चौड़ा कर दिया है.भारतीय सेना ने हर भारत वासी का माता गर्व से ऊंचा कर दिया है.उन्होंने इतिहास रचने का कार्य किया है.मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देकर यह दिखा दिया कि यह नया भारत है .शब्दों से नहीं नीतियों से जवाब देता है.वैश्विक मंच पर भारतीय ताकत का सकारात्मक संदेश पहुंचा है.यह मोदी जी का भारत है जहां हम हर सिपाही के साथ खड़े हैं. सेवा के शौर्य प्रकरण से देश गौरवान्वित है. भारत की सेवा हमारा अभिमान है.श्री सिन्हा ने आगे कहा कि आज भारत सुरक्षित हाथों में है.

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी जी जैसे नेतृत्व क्षमता के रहते भारत पर जो बुरी निगाहें रखेगा तो उसे ऐसा ही मुहतोड़ जवाब मिलेगा. आज का यह तिरंगा यात्रा हमारे सैन्य बलों के सम्मान और भारत के शौर्य को समर्पित है.

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि, “हर हाथ में तिरंगा हर दिल में भारत” भारत की सामरिक शक्ति का अब पूरी दुनिया लोहा मान रही है.दुश्मन को इसी भाषा में जवाब मिलेगा भारत से जो भी टकराएगा उसकी यही परिणति होगी.
महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने भारतीय सेवा को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने पूरे भारतवासियों को नई ऊर्जा प्रदान की है.

संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से सिंदरी की प्रत्याशी रही तारा देवी, घनश्याम ग्रोवर, रमेश राही, सत्येंद्र कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन के रविंद्र कुमार सिंह ,अध्यक्ष रामनाथ मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर सिंह, बालमुकुंद शर्मा ,देवेंद्र कुमार सिंह, विजय कांति मुखर्जी, दिनेश मोदक, अशोक कुमार यादव , चेतन गोयनका, अजय नारायण लाल आदी थे. आज के तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मानस प्रसून, धनेश्वर महतो,बलदेव महतो, नीताई राजवार, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, मनोज मिश्रा,महेश पासवान, वीरेंद्र हाँसदा,अनिल कुमार, श्रीमती निर्मला सिंह, ज्ञान रंजन सिन्हा, रूपेश सिन्हा,फूल जोशी, धर्निधर मंडल, मोहन कुंभकार, शेखर सिंह, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी, नीरज निखिल हरगोविंद पाठक भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल अभय जायसवाल मनोज मिश्रा रीता यादव अभिमन्यु कुमार विभा रानी सिंह ,सोनी सिंह गीता सिंह, रुमकी गुप्ता, राजेश चौधरी शिल्पी घोष मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्त बच्चा गिरी किशोर मंडल संजय कुशवाहा सनी रवानी, कृष्णा रावत, मनोज मालाकार ,अमरजीत कुमार, रवि सिन्हा, तमाल राय,अवधेश शाह, सूरज पासवान, प्रकाश बावरी, मनोज सिंह, आशीष मुखर्जी, संजय महतो, उमेश सिंह, अर्जुन निषाद, मिथिलेश राम, अजय कुमार दास ,अवधेश शाह, दिनेश रवानी, राजू शर्मा, गीता सिंह, मौसम सिंह, संजीत सिंह, संजय कुशवाहा, मनोज रिंकू, हुलास दास, सत्येंद्र ओझा रणजीत सिंह बिल्लू , विजय दास मनीष सावधानी धाम मंडल विकास महतो ,काजल नाग, भूपेंद्र सिंह, विजय सिंह ,अरविंद सिंह, रणजीत सिंह बृहस्पति पासवान वीरांची सिंह ,विश्वजीत मुखर्जी, कालेश्वर शाह, दिनेश मंडल, सुजीत चंद्र ,,सीमंतो मंडल ,सुजीत चौधरी, तिलक मंडल ,जयेश राठौर ,कृष्णा हाजरा ,सुनील कुमार ,शुभम हजारी अमित तिवारी, अजीत ठाकुर, राणा सिंह, डी के सिंह, मनोज सिंह, बृजनंदन शर्मा, पुष्पा राय, संदीप सिंह सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवम आमलोग उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *