जामताड़ा(JAMTADA):भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय जामताड़ा में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही तथा चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता की देखरेख में जामताड़ा विधानसभा के तीन मंडल और नाला विधानसभा के सात मंडल अध्यक्षों का चयन किया गया। इसी क्रम में मंडल प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई।
निर्वाचन उपरांत सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण दिखा।
जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने दी बधाई
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जामताड़ा जिला के लिए भारतीय जनता पार्टी का यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है। आप सभी के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में जिले में भाजपा का जनाधार और व्यापक बनेगा।
बीजेपी नेता पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ही हैं सोशल मीडिया के चर्चित ऐ जीजीजीजी इरफान जीजीजीजी” इरफान अंसारी पर चुटकी लेने के लिए मिस्टर बीपीएस को जामताड़ा के लोग उक्त नाम से ही पहचानते हैं।
आज के संगठनात्मक चुनाव पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता भानु प्रताप शाही ने कहा कि यह दिन पार्टी और सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों के लिए ऐतिहासिक है। संगठन की मजबूती में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमें पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में जामताड़ा जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा और सशक्त होगी और आगामी चुनावों में पार्टी के विधायक चुने जाएंगे।
चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने सराहा संगठनात्मक परंपरा
चुनाव अधिकारी बब्बन गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा जिला भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी में छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला, प्रदेश एवं मंडल कमेटी के सदस्यों को बधाई दी और विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन को और मजबूत करेंगे।
जिला प्रभारी निवास मंडल का वक्तव्य
जिला प्रभारी निवास मंडल ने कहा कि जामताड़ा जिला अब ऐसा जिला बन गया है, जहां इतनी शांति और सर्वसम्मति से सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जो संगठन की परिपक्वता और एकता को दर्शाता है।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि
निर्वाचन के दौरान निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया—
- जामताड़ा नगर: अध्यक्ष – प्रदीप राउत, प्रतिनिधि – संतोष सिंह
- मिहिजाम नगर: अध्यक्ष – लोकेश महतो, प्रतिनिधि – अजीत पासवान
- गोपालपुर मंडल: अध्यक्ष – श्रवण पंडित, प्रतिनिधि – प्रेमानंद मोदी
- फतेहपुर मंडल: अध्यक्ष – संजय मंडल, प्रतिनिधि – शोभा कुमारी
- बागडेहरी मंडल: अध्यक्ष – श्रीमती सुभद्रा बावरी, प्रतिनिधि – बनवाली मंडल
- खैरा मंडल: अध्यक्ष – मोहित भोक्ता, प्रतिनिधि – अजय मंडल
- विंदापाथर मंडल: अध्यक्ष – ओमप्रकाश यादव, प्रतिनिधि – अबीता हांसदा
- कुंडहित मंडल: अध्यक्ष – वरुण मंडल, प्रतिनिधि – जगबंधु बोस
- नाला मंडल: अध्यक्ष – कैलाश मंडल, प्रतिनिधि – जितेन राउत
- पूर्वांचल नाला मंडल: अध्यक्ष – किशन मुर्मू, प्रतिनिधि – कृष्णा मंडल
कार्यक्रम संचालन व उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन सह जिला चुनाव अधिकारी मितेश शाह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सह जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती सुकुमुनि हेमब्रम ने किया।
मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला महामंत्री दिलीप हेंब्रम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश राय, मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, माधव चंद्र महतो, हरिमोहन मिश्रा, सुनील हसदा, दुबराज मंडल, विनोद मंडल, राजेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह, सुकुमार सरखल, राम सिंह यादव, जिला मंत्री मोहन शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह, कार्यालय मंत्री प्रवीण आनंद मिश्रा सहित सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकजुटता और अनुशासन का स्पष्ट संदेश दिया तथा भाजपा के आगामी राजनीतिक अभियान के लिए मजबूत आधार तैयार किया।
NEWS ANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

