उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH): खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन खूंखार आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गये। मुठभेड़ में आतंकवादियों ने AK-47 एवं उम्दा किस्म के पिस्टलों का खुलकर इस्तेमाल किया। वहीं, पुलिस ने भी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर तीनों को ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो सिपाही भी जख्मी हो गये। पुलिस ने मौके पर से दो AK-47 और 2 उम्दा किस्म के पिस्टल सहित कई अन्य हथियार जब्त किये हैं। ये बेहतरीन कामयाबी पंजाब और यूपी पुलिस ने साझा तौर पर कार्रवाई कर हासिल की है। यह एनकाउंटर यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली इलाके में हरदोई ब्रांच नहर के पास सोमवार को भोर में हुई। मुठभेड़ के दौरान पूरा इलाका गोलियों से दहल उठा। आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। पुलिस को इन तीनों की तलाश थी। इनका लोकेशन पीलीभीत में मिला..
यहां याद दिला दें कि बीते 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था। इस हमले के बाद खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी ली थी। वायरल वीडियों में दावा किया गया था कि जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस हमले का सरगना है। एनकाउंटर में मारे गये आतंकवादियों में 23 साल का प्रताप सिंह, 22 साल का वीरेंद्र सिंह एवं 20 साल का गुरविंदर सिंह शामिल है। ये सभी कलानूर गुरदासपुर पंजाब हैं..
NEWSANP के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट

