
सिंदरी(SINDRI):बीआईटी सिंदरी के इंस्टिट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC 7.0) ने BITS TEXMiN CPS सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, IIT (ISM) धनबाद के सहयोग से संस्थान का प्रमुख नवाचार एवं उद्यमिता कार्यक्रम TEXcelerate 2025 का भव्य फाइनल आयोजित किया।
इस वर्ष 12 टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं। इनमें से टीम बाइटफोर्स, टीम स्पाई और टीम शील्डएक्स (सहयोगी टीमें) को प्रत्येक ₹2 लाख की सीड फंडिंग प्रदान की गई। वहीं टीम नेक्स्टजेन डिटेक्ट को TEXMiN लैब (IIT-ISM धनबाद) में प्रवेश, कंपनी रजिस्ट्रेशन सहयोग और सीड ग्रांट दिया गया। सभी फाइनलिस्ट टीमों को UG फेलोशिप कार्यक्रम के लिए भी नामांकित किया गया, जो उनके उद्यमशील सफर में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में बीआईटी सिंदरी के निदेशक प्रो. पंकज राय, IIC 7.0 के अध्यक्ष व विभागाध्यक्ष उत्पादन व औद्योगिक अभियंत्रण विभाग प्रो. प्रकाश कुमार, IIC 7.0 के संयोजक प्रो. राहुल कुमार, और वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. विजय पांडेय (विभागाध्यक्ष, यांत्रिक अभियंत्रण), प्रो. एस. सी. दत्ता (विभागाध्यक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी), प्रो. डी. के. तांति (डीन अकादमिक), प्रो. आर. के. वर्मा (जनरल वार्डन), प्रो. ओम प्रकाश और प्रो. मनस मलिक शामिल थे।
जूरी पैनल में डॉ. लैलेश कुमार (मुख्य तकनीकी अधिकारी, TEXMiN Hub, IIT-ISM धनबाद), श्री राजेन दासगुप्ता (कार्यकारी अधिकारी, IMiN, IIT-ISM धनबाद) और श्री चंदन झा (कंपनी सेक्रेटरी, TEXMiN) शामिल रहे।
अपने संबोधन में प्रो. पंकज राय ने छात्रों को स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. प्रकाश कुमार ने नवाचार के प्रति समर्पण की बात कही, और कहा कि कार्यक्रम से न सिर्फ वित्तीय सहयोग मिलेगा, बल्कि नेटवर्किंग और मेंटरशिप के नए रास्ते भी खुलेंगे।
जबकि डॉ. लैलेश कुमार और श्री राजेन दासगुप्ता ने युवाओं को अपने विचारों को व्यावहारिक और प्रभावी समाधानों में बदलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन IIC 7.0 के संयोजक प्रो. राहुल कुमार द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। TEXcelerate 2025 की इस सफलता ने एक बार फिर सिद्ध किया कि बीआईटी सिंदरी नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और छात्रों को उज्जवल भविष्य बनाने के लिए सशक्त बना रहा है।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

