“बीआईटी सिंदरी में 11 से 15 नवंबर के बीच मनाया जा रहा है झारखंड स्थापना दिवस”…

“बीआईटी सिंदरी में 11 से 15 नवंबर के बीच मनाया जा रहा है झारखंड स्थापना दिवस”…

सिंदरी(SINDRI):झारखंड राज्य की स्थापना के २५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे बीआईटी सिंदरी में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन के पहले दिन 11 नवंबर को पेंटिंग विंग द्वारा ‘लाइव पेंटिंग’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिन, 12 नवंबर को सर्जना एवं लिट्ररी सोसाइटी ने ‘क्विलक्वेस्ट’ नामक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसका विषय- ‘ माइ विजन फॉर झारखंड @50’ था। इसमें संस्थान के प्रथम वर्षीय छात्रों ने अपने लेखन कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता डाँ॰ राजीव कुमार वर्मा,प्रो॰ माया राज नारायण राय, प्रो॰ रेखा झा एवं प्रो॰ प्रियंका के निर्देशन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में लिट्ररी सोसाइटी के प्रेसिडेंट एवं सर्जना के मुख्य संपादक के साथ अन्य सदस्यों ने भी उपस्थिति दर्ज की। अतएव यह कार्यक्रम सभी के संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप पूर्ण रुप से सफल रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को झारखंड स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *