बीआईटी सिंदरी में फ्रेशर्स इंडक्शन प्रोग्राम विभागीय परिचय की ओर…

बीआईटी सिंदरी में फ्रेशर्स इंडक्शन प्रोग्राम विभागीय परिचय की ओर…

सिंदरी(DHANBAD): बीआईटी सिंदरी में फ्रेशर्स इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र छात्राओ ने मंगलवार को अपने अपने विभागों का भ्रमण किया ।
इस दौरान छात्रों ने विभागीय प्राध्यापकों से परिचय प्राप्त किया । और शैक्षणिक वातावरण तथा भविष्य की संभावनाओं की जानकारी ली ।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डाॅ मोहम्मद अबुल कलाम ने मूलभूत ज्ञान को केरियर विकास की कुंजी बताया ।

डीन अकादमिक डाॅ डीके तांती ने छात्रों का स्वागत करते हुए अनुशासन और आचरण को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे बीआईटीयन के रुप में पहचान बनती है ।
इस अवसर पर डाॅ राजेंद्र मुर्मू ,प्रो रेखा झा ,प्रो शशि मिंज,डाॅ राहुल कुमार मौजूद थे ।

NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *