
सिंदरी(SINDR): बीआईटी सिंदरी में बी.टेक नामांकन प्रक्रिया के विशेष चरण (Special Round) का पाँचवाँ दिन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दिन विभिन्न शाखाओं में कुल 25 छात्रों ने प्रवेश लिया।
नामांकन प्रक्रिया संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ प्राध्यापकों डीन डॉ. डी.के. तांती, डॉ. धनेश्वर महतो, डॉ. जे.एन. महतो, डॉ. सागराम हेम्ब्रम, डॉ. मनोज मिश्रा, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, प्रो. नरेश प्रसाद चौधरी, डॉ. राहुल कुमार और प्रो. खुस्तर अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
प्रक्रिया को सुचारु और व्यवस्थित बनाने में प्रशासनिक एवं तकनीकी कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस टीम में श्री मुकेश कुमार सिंह, सुमित सौरव, रामदास और मो. अब्दुल रहमान शामिल रहे।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

