सिंदरी(SINDRI):14 अक्टूबर 2025 को बीआईटी सिंदरी के रोटरैक्ट क्लब ने “पंख” नामक एक संवेदनशील और प्रभावशाली पहल का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और ज़रूरतमंद महिलाओं एवं बालिकाओं तक सैनेटरी उत्पाद पहुँचाना था। इस कार्यक्रम के अंतर्गत न केवल सैनेटरी पैड्स का वितरण किया गया, बल्कि महिलाओं और युवतियों को मासिक धर्म, स्वच्छता के तरीकों तथा पीरियड्स के दौरान आत्म-देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी झिझक और सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ना था, ताकि इस विषय पर खुलकर बात की जा सके। स्वयंसेवकों ने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए सैनेटरी पैड के सही उपयोग और निपटान के तरीकों को समझाया तथा बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने से संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम को रोटेरियन विकाश शर्मा सर की गरिमामयी मार्गदर्शन ने और भी प्रेरणादायी बना दिया। उनके उत्साहवर्धक मार्गदर्शन ने स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों दोनों को समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं में गरिमा एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले रोटरैक्टर्स में सत्यम कुमार, कार्तिक कुमार, रिमिल हांसदा, निधिश्री, साहित्य, सार्थक, भास्कर, तुशित, मृदुला, बाबन कुमार गुप्ता, नूपुर, शोभित रंजन, सिप्तेन रज़ा, करण, सिद्धांत ओझा, खुशवंत, कोमल, मनीष, निभा कुमारी, अभिनव सिंह, अमन राज, दैविक चैतन्य, कुशाग्र आर्यन, जागृति कुमारी, जसिका कुमारी, मोहित कुमार, प्रतिका कुमारी, प्रिया कुमारी, स्वेता कुमारी, वर्षा वर्मा और सोनजोग सुभाषिस मिर शामिल थे।
“पंख” जागरूकता, सशक्तिकरण और करुणा का एक प्रतीक बनकर उभरा, जिसने यह संदेश दिया कि मासिक धर्म कमजोरी नहीं, बल्कि स्त्री की शक्ति का प्रतीक है। इस सराहनीय प्रयास के माध्यम से रोटरैक्ट क्लब ऑफ बिआईटी सिंदरी ने एक बार फिर अपने आदर्श “Service Above Self” को साकार किया और समाज में देखभाल, समानता तथा सम्मान की भावना को मजबूत किया।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

