धनबाद(DHANBAD) झारखंड विस चुनाव के दुसरे चरण को लेकर लगातार जनसंपर्क अभियान और चुनावी सभा को संबोधित किया जा रहा है ऐसे में आज धनबाद विधानसभा के भूली क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों के बीच अपना संबोधन रखा और जमकर केंद्र सरकार पर बरसे और साथ ही धनबाद में कांग्रेस के हाथों को मजबूत करते हुए अजय दुबे के पक्ष में मत देने की अपील की इस जनसभा में संबोधन के दौरान तेजस्वी पूरे जोश में दिखे और जमकर विपक्ष पर निशाना साधा वही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडल कार्यकर्ता एवं आम जनता मौजूद रहे कार्यक्रम के दरमियान वहां मौजूद कार्यकर्ता और लोगों ने तेजस्वी के आते ही जोरदार नारे के साथ उनका स्वागत किया जिसमें सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए तेजस्वी ने अपने बातों को लोगों के बीच रखते हुए झारखंड में हिंदी गठबंधन की सरकार बनाने की लोगों से अपील की है…
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट