पटना(PATNA): बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 51 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की है। 28 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फेरबदल में अपर सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव तथा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य सचिवालय से लेकर मैदानी स्तर तक प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और तेज बनाना है।
प्रमुख विभागों में अपर एवं संयुक्त सचिवों की तैनाती
सचिवालय स्तर पर कई महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है—
- मृणायक दास — अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना
- तारानन्द महतो वियोगी — अपर सचिव, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना
- सुशील कुमार — संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार, पटना
- अमित कुमार — संयुक्त सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना
- कुमार रवीन्द्र — संयुक्त सचिव, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना
पटना सहित कई जिलों को मिले नए अनुमंडल पदाधिकारी
मैदानी प्रशासन को मजबूत करने के लिए कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारियों की तैनाती की गई है—
- मती रत्ना प्रियदर्शिनी — अनुमंडल पदाधिकारी, मोहनियाँ, कैमूर
- विजय कुमार — अनुमंडल पदाधिकारी, सिकरहना, पूर्वी चम्पारण
- बलवीर दास — अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया सदर
- मती चाँदनी कुमारी — अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा
- मती प्रियंका कुमारी — अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा
- विवेक चन्द्र पटेल — अनुमंडल पदाधिकारी, महुआ, वैशाली
भू-अर्जन एवं बंदोबस्त पदाधिकारियों का फेरबदल
भूमि एवं राजस्व से जुड़े अहम पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है—
- कुमार विनोद — बंदोबस्त पदाधिकारी, औरंगाबाद
- प्रभात चन्द्र — बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा
- नवीन कुमार — बंदोबस्त पदाधिकारी, रोहतास
- ओम प्रकाश — जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पटना
- रवि प्रकाश — जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, दरभंगा
- रंजीत कुमार रंजन — जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पूर्णिया
आयोगों और बोर्डों में नई नियुक्तियाँ
राज्य के विभिन्न आयोगों और बोर्डों में भी अधिकारियों की तैनाती की गई है—
- मो. अतहर — मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सुन्नी वक्फ बोर्ड, पटना
- अशोक कुमार गुप्ता — संयुक्त सचिव, बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग, पटना
- सैयद शहजाद अहमद — सदस्य सचिव, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पटना
- शिव कुमार राउत — महाप्रबंधक, बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम, पटना
लोक शिकायत निवारण व्यवस्था को मजबूती
लोक शिकायत निवारण प्रणाली में भी नई तैनातियाँ की गई हैं—
- सु मैत्री — अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हाजीपुर, वैशाली
- इष्टदेव महादेव — अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, टेकारी, गया
- विकाश कुमार — अपर समाहर्ता (लो.शि.नि.)-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सुपौल
अविलंब योगदान का निर्देश
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी बिना किसी पारगमन अवधि (Transit Period) का लाभ लिए अपने नए पदस्थापन पर अविलंब योगदान देंगे। अनुमंडल पदाधिकारियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियाँ प्रदान की गई हैं। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं हुआ है, उन्हें अपने विभाग में योगदान कर प्रतीक्षा में रहने का निर्देश दिया गया है।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

