बिहार(MUNGER) : मुंगेर में जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में बीती रात अपराधियों ने विजय राघव के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने इत्मिनान से घर में घुसकर वहां रखे तीन गौदरेज,ट्रंक,बक्शा, दिवान पलंग का ताला तोड़कर उसमे रखे करीब दस लाख की संपति लेकर फरार हो गए ..
आपको बता दे कि घर का मालिक विजय राघव इसको स्टील प्लांट आसनसोल में नोकरी करता है और अपने पूरे परिवार के साथ रहता है,जबकि छोटा भाई विनय राघव ITBP का जवान है। छठ पूजा के अवसर पर छूटी में अपने घर पर छठ पूजा मनाने आया था। सुबह आस पड़ोस के लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा देखा,जिसके बाद गृह स्वामी और उसके परिजनों को सुचित किया गया। जबकि घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है..
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

