बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद अखिलेश यादव का पुराना बयान फिर चर्चा में…

बिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश के राज्यसभा जाने के बाद अखिलेश यादव का पुराना बयान फिर चर्चा में…

पटना(PATNA): बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आ गया है।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। उस समय उनके इस बयान को विपक्षी हमले के तौर पर देखा गया था।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा था कि अक्सर चुनावों में भारतीय जनता पार्टी किसी नेता को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है, लेकिन चुनाव के बाद सत्ता का समीकरण बदल जाता है। उनका यह बयान अब एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें आने वाले राजनीतिक फैसलों पर टिकी हुई हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *