बिहार(BIHAR): बिहार की सियासत में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के संभावित इस्तीफे की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों का तापमान बढ़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 14 तारीख को बड़ा फैसला सामने आ सकता है, जिसके बाद राज्य की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार Bharatiya Janata Party यानी बीजेपी मुख्यमंत्री पद अपने पास रख सकती है, जबकि Janata Dal (United) को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।
सबसे बड़ा सवाल यही है—बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दौड़ में Samrat Choudhary का नाम सबसे आगे चल रहा है। लेकिन बीजेपी की रणनीति हमेशा से चौंकाने वाली रही है। ‘दिल्ली की सीक्रेट पर्ची’ कब किसके नाम का ऐलान कर दे, यह कहना मुश्किल है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी इस बार कोई नया चेहरा भी सामने ला सकती है, जिससे सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधा जा सके।
अब सबकी नजरें 14 तारीख पर टिकी हैं—क्या बिहार को मिलेगा नया नेतृत्व, या फिर सियासी समीकरण आखिरी वक्त पर बदल जाएंगे?
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

