बिहार में शिक्षा मंत्री ने की दो अहम घोषणाय…

बिहार में शिक्षा मंत्री ने की दो अहम घोषणाय…

बिहार(BIHAR):बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में STET 2025 और TRE 4 बहाली से जुड़ी अहम घोषणायें कीं।

STET 2025 का शेड्यूल
ऑनलाइन आवेदन : 19 से 27 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि : 12 से 31 अक्टूबर 2025

रिज़ल्ट : 16 नवंबर 2025
मंत्री ने कहा कि इस बार परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी होगी।

TRE 4 बहाली
4–5 दिनों में वैकेंसी जारी होगी।

26,000 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति होगी।

3-4 जिलों में रोस्टर क्लीयरेंस बाकी, बाकी जिलों से रिपोर्ट मिल चुकी है।

इसके बाद पांचवां चरण भी लाया जाएगा।

अब तक की नियुक्तियां
33,000 प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक

2.33 लाख विद्यालय शिक्षक (BPSC के जरिए)

राज्य सरकार अब तक 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां और करीब 40-41 लाख रोजगार अवसर दे चुकी है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार युवाओं के रोजगार के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है और अगले कार्यकाल में 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां व रोजगार देने का लक्ष्य है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *