बिहार में बीजेपी का सीएम बनना लगभग तय, नीतीश कुमार 10 अप्रैल तक रहेंगे पद पर…

बिहार में बीजेपी का सीएम बनना लगभग तय, नीतीश कुमार 10 अप्रैल तक रहेंगे पद पर…

पटना (PATNA): बिहार में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच नई सरकार को लेकर मंथन भी हुआ।

सूत्रों ने यह जानकारी दी कि नीतीश कुमार तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वे 10 अप्रैल तक अपने पद पर बने रहेंगे। नई सरकार का गठन 10 अप्रैल के बाद होगा, क्योंकि राज्यसभा का टर्म 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है।

इस प्रकार, 10 अप्रैल के बाद ही नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे और बीजेपी नेतृत्व वाली नई सरकार का गठन किया जाएगा। राजनीतिक विशेषज्ञ इसे बिहार में सत्ता हस्तांतरण की योजना बद्ध प्रक्रिया के तौर पर देख रहे हैं।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *