बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश…

बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश…

बिहार(BIHAR) : बेतिया जिले के मझौलिया प्रखंड के परसा टोला में छठ पूजा से पहले विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परसा टोला केसोबन वार्ड संख्या 3 में स्थित पारंपरिक छठ घाट पर हुए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय से पहुंचे भू-राजस्व कर्मचारी को घेर लिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि विवादित भूमि की जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी।

“छठ घाट पर कब्जा कर बना ली दीवार” — ग्रामीणों का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थल पर वर्षों से छठ पूजा आयोजित होती रही है, वहां कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा जमा लिया है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि छठ पर्व की तैयारियां भी बाधित हो रही हैं। घाट की साफ-सफाई और सजावट का काम अधर में लटक गया है।

“घाट को खाली कराया जाए” — ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि परंपरागत सार्वजनिक स्थल से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि छठ महापर्व श्रद्धा और शांति के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *