बिहार में अगले एक हफ्ते तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट…

बिहार में अगले एक हफ्ते तक बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट…

पटना(PATNA) : शारदीय नवरात्रि का पहला दिन आज यानी 22 सितंबर 2025 को है। इस बीच, मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा और सहरसा में आज हल्की बारिश हो सकती है।

27 सितंबर तक बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में 27 सितंबर तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी शुरू हो रही है, जिससे मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मॉनसून की ट्रफ रेखा हिमालय की तराई की ओर खिसक रही है और बंगाल की खाड़ी से नमी के कारण बादल बन रहे हैं।

कहां कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, 25 से 27 सितंबर के बीच उत्तर-पूर्व और दक्षिणी बिहार के कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। 24 से 27 सितंबर तक दक्षिण-मध्य, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी बिहार में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, जमुई और बांका में 25, 26 और 27 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

तापमान में गिरावट
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। अधिकतम तापमान 30-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *