बिहार बीजेपी की 18 कैंडिडेट की आखिरी लिस्ट जारी, तेजस्वी के सामने राघोपुर से किसे उतारा?

बिहार बीजेपी की 18 कैंडिडेट की आखिरी लिस्ट जारी, तेजस्वी के सामने राघोपुर से किसे उतारा?

बिहार(BIHAR): बिहार चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की बची सभी 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने राघोपुर सीट से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के सामने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। तीसरी सूची में रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, चिरैया, कोचाधामन समेत अन्य विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। इससे पहले जारी दो सूचियों में पार्टी 71 और 12 कैंडिडेट के नाम घोषित कर चुकी है। भाजपा ने एनडीए के तहत अपने कोटे के सभी 101 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं।

बीजेपी की तीसरी कैंडिडेट लिस्ट में इन 18 नामों का ऐलान-
रामनगर- नंदकिशोर राम
नरकटियागंज- संजय पांडेय
बगहा- राम सिंह
लौरिया- विनय तिवारी
नौतन- नारायण प्रसाद
चनपटिया- उमाकांत सिंह
हरसिद्धि- कृष्णनंदन पासवान
कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह
चिरैया- लालबाबू प्रसाद गुप्ता
कोचाधामन- बीणा देवी
बायसी- विनोद यादव
राघोपुर- सतीश कुमार यादव
बिहपुर- कुमार शैलेंद्र
पीरपैंती- मुरारी पासवान
रामगढ़- अशोक कुमार सिंह
मोहनिया- संगीता कुमारी
भभुआ- भरत बिंद
गोह- रणविजय सिंह

तेजस्वी के सामने भाजपा ने सतीश यादव को उतारा
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा के सतीश कुमार यादव मैदान में उतरेंगे। इस सीट से वे लगातार चुनाव लड़ते आए हैं। 2015 और 2020 के चुनाव में तेजस्वी ने सतीश यादव को हराया था। हालांकि, 2010 में सतीश यादव ने जेडीयू के टिकट पर लड़कर राघोपुर से तेजस्वी की मां एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 13 हजार वोटों से हरा दिया था।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *