बिहार बंद : सड़क पर उतरी बीजेपी महिला मोर्चा, हो रहा जोरदार प्रदर्शन…

बिहार बंद : सड़क पर उतरी बीजेपी महिला मोर्चा, हो रहा जोरदार प्रदर्शन…

बिहार(BIHAR):PM नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफकथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने आज यानी गुरुवार को बिहार बंद का आह्वान किया। सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित इस बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राजधानी पटना के डाकबंगला और इनकम टैक्स चौराहे पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और आवागमन को पूरी तरह ठप कर दिया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर कांग्रेस और राजद से माफी की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान, स्कूली बसों को वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से जाने को कहा गया। एनडीए ने दावा किया कि यह बंद शांतिपूर्ण रहेगा और लोगों से दुकानें बंद रखने तथा घरों में रहने की अपील की गई, ताकि राजद-कांग्रेस को यह एहसास हो कि यह न केवल प्रधानमंत्री की मां का अपमान है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है।

कटिहार में भी बंद का असर देखा गया, जहां पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने मिर्चाईबारी के बजरंगबली चौक पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। सड़क जाम होने से कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भागलपुर जाने वाले बस यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि यह बंद दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। बंद के दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और आंदोलन जारी हैं, जिससे आम लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है।

NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *