पटना(PATNA): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी को मिली हार के चार दिन बाद, पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने पटना के पाटिलपुत्र गोलंबर स्थित जन सुराज कैंप में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव में मिली साढ़े 3% वोट के लिए पूरी जिम्मेदारी स्वयं ली। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन नहीं कर पाए और जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सके। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को उन्होंने सामूहिक उपवास का प्रस्ताव दिया और प्रायश्चित के तौर पर खुद एक दिन का मौन उपवास करेंगे।
नीतियों और भ्रष्टाचार पर PK का बयान:
- बिहार में जाति और धर्म के आधार पर राजनीति का विरोध करते हुए PK ने कहा कि जन सुराज ने ऐसा विभाजन नहीं किया।
- उन्होंने कहा कि चुनाव में सरकार ने लगभग ₹29,000 करोड़ का वितरण किया, जिससे NDA को बढ़त मिली।
- उन्होंने चुनाव में महिलाओं को दिए जाने वाले पैसे की सुपरविजन और ट्रैकिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 9121691216 जारी किया।
भविष्य की रणनीति और संकल्प:
- PK ने स्पष्ट किया कि वे बिहार छोड़ने वाले नहीं हैं और राज्य में सुधार की लड़ाई जारी रखेंगे।
- उन्होंने नीतीश कुमार, पीएम मोदी और अमित शाह से अपील की कि सरकार के कामकाज पर ध्यान दें और भ्रष्ट मंत्रियों पर कार्रवाई जारी रहे।
- PK ने यह भी कहा कि अगर महिलाओं को 2-2 लाख रुपए नहीं दिए गए, तो जन सुराज पार्टी सरकारी दफ्तरों और अधिकारियों के पास शिकायतें ले जाएगी।
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

