बिहार चुनाव पर बोले धनबाद विधायक राज सिन्हा — प्रचण्ड बहुमत की ओर बढ़ रहा NDA, शराब बंदी को महिलाओं ने सराहा…

बिहार चुनाव पर बोले धनबाद विधायक राज सिन्हा — प्रचण्ड बहुमत की ओर बढ़ रहा NDA, शराब बंदी को महिलाओं ने सराहा…

धनबाद(DHANBAD): बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में जिस प्रकार से एनडीए को बढ़त मिल रही है और एनडीए फिर से एक बार बहुमत की सरकार बनाती नजर आ रहीं है। इसके बाद से सभी जगहों से प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने उत्साह के साथ कहा कि बिहार में केवल बहुमत ही नहीं बल्कि प्रचण्ड बहुमत के साथ जीत रही है। नीतीश मोदी की जोड़ी को बिहार की जनता ने अपने मत से यह बता दिया है कि बिहार का विकास इन्ही जोड़ी के बदौलत ही मुमकिन है.विपक्ष पर तंज कसते हुए राज सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को महागठबंधन सीएम चेहरा दिखाकर सरकार में आना चाहती है जबकि तेजस्वी के पास ऐसी कोई प्रतिभा नहीं है। बिहार की जनता में फिर से जंगलराज देखने की हिम्मत नहीं है और इसलिए और भी प्रचण्ड बहुमत के साथ एनडीए को बिहार की सत्ता पर काबिज कराने जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *