बिहार(BIHAR): बिहार में एक या दो फरवरी से फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव तराई वाले इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके कारण तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड में वृद्धि की संभावना है..
इस दौरान प्रदेश के अधिसंख्य भागों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।सर्द पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार बुधवार को 11 जिलों के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत अन्य भागों में हल्का कोहरा छाया रहेगा।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

