बिना सूचना बिजली काटने पर भड़के विधायक राज सिन्हा ,बिजली विभाग को चेताया -जनता से अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त….

बिना सूचना बिजली काटने पर भड़के विधायक राज सिन्हा ,बिजली विभाग को चेताया -जनता से अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त….

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने धनबाद में बिजली विभाग द्वारा एक दिन पूर्व में हजारों बिजली उपभोक्ताओं के बिजली काटने को गंभीरत से लिया। इस कार्रवाई से आमजनों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए आज जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक (जीएम) अशोक कुमार से मुलाकात की।

सिन्हा ने आज ही धनबाद के सभी आमलोगों की बिजली फौरन बहाल करने की मांग की, विधायक सिन्हा की माँग पे बिजली महाप्रबंधक ने मौके पर से ही अपने मातहत अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी किया । और धनबाद के सभी बिजली उपभोक्ताओं की बिजली शाम होते होते पुनः बहाल हो गई। इससे लोगों में हर्ष का माहौल है।
इस दौरान विधायक सिन्हा ने बिना पूर्व सूचना दिए घरों की बिजली आपूर्ति काटे जाने तथा नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को अत्यधिक राशि के बिजली बिल प्राप्त होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से आम जनता, विशेषकर मध्यम एवं निम्न वर्गीय परिवारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो उचित नहीं है।
विधायक सिन्हा ने जनहित में निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव एवं निर्देश दिए
. सर्वप्रथम इस त्योहारी महीने में तत्काल सभी के बिजली बहाल किए जाएं।

  • उपभोक्ताओं को किश्तों में बिजली बिल जमा करने के लिए एक निश्चित एवं पर्याप्त समयावधि प्रदान की जाए।
  • स्मार्ट मीटर से संबंधित सभी फीचर्स एवं कार्यप्रणाली की जानकारी व्यापक स्तर पर समाचार पत्रों एवं अन्य मीडिया माध्यमों के जरिए आम जनता तक पहले से पहुंचाई जाए।
  • जिन उपभोक्ताओं की बिजली बिना पूर्व सूचना के काटी गई है, उन्हें निर्धारित समय देकर किस्तों में भुगतान की सुविधा दी जाए तथा त्योहारों के मद्देनजर उनकी बिजली आपूर्ति अविलंब बहाल की जाए।
  • सभी सबडिवीजन स्तर के बिजली कार्यालयों में हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए, ताकि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके।
    विधायक सिन्हा ने कहा कि त्योहारों पर बिजली काटने से आम लोग पूरी तरह त्रस्त हैं झारखंड में घरेलू बिजली दरों में 60 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी भी राज्य की हेमंत सरकार द्वारा किया जाना किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं इससे आम उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में वृद्धि होगी।
    उपरोक्त सभी बिंदुओं पर महाप्रबंधक अशोक कुमार के साथ सकारात्मक एवं सार्थक वार्ता हुई। महाप्रबंधक ने सभी सुझावों पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा जनहित में शीघ्र समाधान का आश्वासन भी प्रदान किया।
    विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जनता की सुविधा एवं उनके अधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है, और इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
    मुख्य रूप से पार्षद अशोक पाल, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, राजाराम दत्ता, किशोर मंडल, निर्मल प्रधान, रवि सिन्हा, मनोज मालाकार,शिवेंद्र सिंह सोनू, डी के सिंह,मदन तिवारी, सचिन सिंह, भागीरथ दास, प्रमोद अग्रवाल, राजेश कुमार, दीपक सिंह, मनोज रिंकू सहित कई अन्य थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *