पाथरडीह(DHANBAD): सुंदामडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों डीवीसी का कार्य टावर लगा ३३हजार वोल्ट का तार खींचा जा रहा है।
बताया जाता हैं कि यह कार्य टेक्नो कंपनी के द्वारा सुदामडीह स्थित दोनों रेलवे गेट के बीच कराया जा रहा है।लेकिन इस दौरान देखा गया की मजदूर द्वारा लगभग ६०मीटर ऊंची टावर पर बिना सुरक्षा उपकरण जैसे सेफ्टी बेल्ट ,टोपी आदि के ऊपर चढ़ काम किया जा रहा है। यहां कार्य कर रहे सारे मजदूर मालदा के रहने वाले बताए जाते है।आखिर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घट जाती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा….?
इस क्रम में जब पत्रकार की नजर पड़ी वो तस्वीर लेने लगे नजर पड़ते ही आनन फानन में मजदूर हैदर अली नीचे आ कर कहा की जरूरी कार्य था इसलिए चढ़ना पड़ा अब दुबारा ऐसी गलती नहीं होगी।
वहीं इस कार्य को करा रहे मुंशी से जब पूछा गया तो इधर उधर की बाते कर टाल मटोल करते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दूसरी तरफ चल दिया। कहा की इस विषय पर ठिकेदार से बात करें।
NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

