समस्तीपुर(BIHAR) : बिहार के समस्तीपुर में तैनात बिजली विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विवेकानंद के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई पटना, समस्तीपुर और सीवान के कुल 6 ठिकानों पर की जा रही है। समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित वास्तु विहार, फेज-1 में सुबह 6 बजे 10 सदस्यीय टीम पहुंची। यहां टीम को कैश मिलने की संभावना बताई जा रही है।
पटना : रूपसपुर फ्लैट में छापेमारी
पटना के दानापुर क्षेत्र में काश्यप ग्रीन सिटी, फ्लैट नंबर-601 में भी रेड चल रही है। ये फ्लैट विवेकानंद के नाम पर दर्ज है। यहां 6 अफसरों की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची।
सीवान : एक साथ 3 ठिकानों पर रेड
सीवान में आंदर ढाला इलाके के पास विवेकानंद के 3 ठिकानों पर 30 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। एक घर में वह खुद रहते हैं, जबकि बाकी को किराए पर दिया गया है। टीम को यहां घर का ताला खुलने का इंतजार भी करना पड़ा।
22 संपत्तियों का खुलासा
सूत्रों के मुताबिक, विवेकानंद के पास 22 अचल संपत्तियों और करीब 45 लाख रुपये बैंक अकाउंट में होने की जानकारी मिली है। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

