बिजली के अभाव में एक हफ्ते से बंद है एसबीआई का ATM…

बिजली के अभाव में एक हफ्ते से बंद है एसबीआई का ATM…

डीवीसी और एसबीआई की खींचतान में पैसे के लिए भटक रहे हैं आम लोग

निरसा(NIRSA):मैथन पोस्ट ऑफिस चौक के समीप स्थित एसबीआई का एटीएम पिछले एक हफ्ता से विद्युत नहीं रहने के कारण बंद है। आलम यह है कि पैसा निकासी के लिए आम ग्राहक इधर से उधर भटक रहे हैं । पहले तो एसबीआई की ओर से सूचना दिया गया कि एटीएम खराब है फिर बताया गया कि बिजली की समस्या है किंतु वास्तविक चीज नहीं बताया जा रहा है जिससे लोग परेशान है। सूचना के मुताबिक डीवीसी प्रबंधन द्वारा विद्युत का पैसा बकाया होने के कारण एटीएम का विद्युत कनेक्शन काट दिया है जिसके कारण एटीएम मशीन ठप हो गया है ‌ उधर एसबीआई के अधिकारी इस मामले पर कुछ भी साफ-साफ बोलने को तैयार नहीं है सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि जल्द एटीएम सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा किंतु कब चालू होगा इसकी सूचना नहीं दी जा रही है। अब ऐसे में डीवीसी और एसबीआई के आपसी खिचतान में आम जनता तो परेशान हो ही रही है।

NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *