झरिया(JHARIA):सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति और संस्कृति को समर्पित एक विशेष आयोजन – बाल कांवड़ यात्रा – का आयोजन मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 3 अगस्त 2025 (सावन का अंतिम रविवार) को प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होगा।
यात्रा की शुरुआत बालिका विद्या मंदिर (पुराना भवन), झरिया से होकर सत्यनारायण मंदिर, लाल बाजार तक की जाएगी। इसमें 13 वर्ष तक के बालक-बालिकाएँ भाग ले सकेंगे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है।
अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि “यह बाल कांवड़ यात्रा पूरी तरह निःशुल्क है और बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक धार्मिक अनुभव साबित होगी। प्रतिभागियों को अपनी व्यक्तिगत कांवड़ स्वयं लानी होगी।”
कार्यक्रम संयोजक नीरज अग्रवाल ने बताया कि “यात्रा में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। साथ ही श्रेष्ठ वेशभूषा और कांवड़ सजावट के लिए 3-3 बच्चों को विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे।”
पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक कांवड़िया का नाम, आयु, पिता का नाम व पता सहित जानकारी व्हाट्सएप द्वारा भेज सकते हैं।
संपर्क सूत्र:
नीरज अग्रवाल, संयोजक – 9835328550
यह आयोजन नन्हे शिवभक्तों के लिए भक्ति, सेवा और संस्कृति से जुड़ने का एक सुंदर अवसर होगा।
बोल बम! हर हर महादेव!
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

