धनबाद/झारखंड(DHANBAD/JHARKHAND):झारखंड में बालू खनन का टेंडर नहीं होने से बालू घाटों से अवैध बालू का कारोबार जोर सोर चल रहा है। धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी और निरसा स्थित बरकार नदी के बेजरा और पंडरा बेजरा घाट से बड़े पैमाने संगठित रूप से बालू का अवैध कारोबार हो रहा है, इसमें अधिकारियों और सफेद पोस नेता को मैनेज कर कारोबार करने की बात सामने आ रही है। इन घाटों से 24सो घंटे बालू का खनन कर ट्रैक्टर से डंप किया जाता है जिसे हवाई, 407 और ट्रेक्टर के माध्यम से निरसा और पूर्वी टुंडी के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। रास्ते में पुलिस, सीओ और खनन विभाग के नाम से पैसे की वसूली भी की जाती है..
इस सिंडिकेट का मुख्य सरगना सुमित ठाकुर, सिकंदर अंसारी, सद्दाम अंसारी, नवाब अंसारी, मुस्ताक उर्फ पिंटू, गुजु अंसारी, मकरूद्दीन अंसारी, अशित मंडल उर्फ चीकू, उदित राम उर्फ भूटू राम शामिल है। और इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी है लेकिन इनपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। इसे लेकर धनबाद माइनिंग अधिकारी रितेश राज तिग्गा ने कहा कि धनबाद में टेंडर के लिए 8 बालू घाटों का टेंडर के लिए चयन किया गया है।सरकार के आदेश आते ही टेंडर की प्रक्रिया होगी। जिसके बाद ही बालू के अवैध कारोबार पर अंकुश लग सकेगा। कहा कि आए दिन हमलोग कार्रवाई करते हैं और बालू भी जब्त होती है। बालू की अवैध कारोबार के रोकथाम के लिए पुलिस और आंचल अधिकारियों को भी कार्रवाई का जिम्मा है। कहा की पुलिस फोर्स की कमी के कारण हमलोग बड़ी कार्रवाई नहीं कर पाते हैं..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

