बालिकाओं की सोच और अभिव्यक्ति ने यह साबित किया कि वे परिवर्तन की सच्ची वाहक हैं- कविता अग्रवाल….

बालिकाओं की सोच और अभिव्यक्ति ने यह साबित किया कि वे परिवर्तन की सच्ची वाहक हैं- कविता अग्रवाल….

मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा रचनात्मक प्रतियोगिताएँ संपन्न

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस (11 अक्टूबर 2025) के अवसर पर दो विशेष प्रतियोगिताओं — Selfie / Photo Competition एवं Digital Poster Making Competition — का सफल आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मविश्वास के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था जिसका थीम: “My Rights – My Voice” था।

प्रतियोगियों ने अपने फोटो, कोलाज और डिजिटल आर्ट के माध्यम से बालिकाओं की सशक्त आवाज़ को सुंदरता से अभिव्यक्त किया। प्रत्येक प्रविष्टि में रचनात्मकता और सकारात्मकता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

निर्णायक की भूमिका में कविता अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक (नारी चेतना), ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा — “प्रतिभागियों की सोच, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति देखकर अत्यंत हर्ष हुआ। प्रत्येक बालिका ने अपने तरीके से यह संदेश दिया कि वे आत्मविश्वासी, जागरूक और परिवर्तन की सच्ची वाहक हैं।”

सेल्फी/फ़ोटो प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान – शुभश्री बनर्जी
द्वितीय स्थान – आशी अग्रवाल
तृतीय स्थान – कव्या कथूरिया

डिजिटल पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान – शुभश्री बनर्जी
द्वितीय स्थान – उर्वी शर्मा
तृतीय स्थान (संयुक्त) – जानवी विरानी एवं स्तुति अग्रवाल

कार्यक्रम संयोजक चंदन पटवारी एवं आशीष भुसानिया ने बताया कि मंच का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों और समान अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतिभागियों के जोश और अभिव्यक्ति ने यह सिद्ध कर दिया कि नई पीढ़ी बदलाव की सशक्त वाहक है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *