कुलटी, (पश्चिम बंगाल) आसनसोल के कुलटी विधानसभा अंतर्गत बराकर स्टेशन रोड बाजार इलाका गुरुवार को हुई हल्की बारिश मे पूरी तरह पानी से लबालब हो गया,
इसके अलावा सिद्धेश्वरी मंदिर प्रांगण से लेकर उसके आस -पास के इलाके भी बारिश के पानी मे पूरी तरह जलमग्न हो गए, नालियों का पानी लोगों के दुकानों और मकानों मे भर गया, जिसको निकालने के लिये लोग घंटों मसक्क़त करते दिखे,
लोगों ने यह आरोप लगाया की उनके इलाके मे जल निकाशी की व्यवस्था नही है, कुछ नालियां तो बनी हुई हैं, पर वह नालियां नाम की हैं काम की नही ,यही कारण है की नालियों का पानी सड़क से बहते हुए लोगों के दुकानों और मकानों मे कुछ इस कदर प्रवेश करती है मानो दुकानों मे कोई ग्राहक और मकानों मे कोई मेहमान आया हो,
इलाके की यह बदहाल स्थिति निगम प्रशासन ही नही बल्कि स्थानीय पार्षदों की अनदेखी और उदासीनता की वजह से भी है, बराकर वासियों में उनके खिलाफ आक्रोश है, स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बदहाल स्थिति कोई नई बात नही, हर वर्ष उनको बरसात के समय इस तरह की समस्या से गुजरना पड़ता है, उन्होंने कई बार इलाके की स्थिति के बारे मे लिखित रूप से निगम प्रशासन से लेकर पार्षदों को दी है, पर नतीजा कुछ भी सामने नही आया है,
इलाके की समस्या ज्यों के त्यों है, लोगों ने इलाके के पार्षदों और निगम प्रशासन पर नाराजगी जताई है और यह कहा है की चुनाव के समय ये लोग वोट लेने आ जाते हैं, तरह -तरह की वादे करते हैं, पर चुनाव ख़त्म होते ही वादे भूल जाते हैं, ऐसे मे उनकी समस्या को देखने और सुनने वाला कोई नही है…
NEWS ANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट..

