बाबूलाल मरांडी बोले, ‘मुखेर कानून’ से चल रही है सरकार…

बाबूलाल मरांडी बोले, ‘मुखेर कानून’ से चल रही है सरकार…

रांची(RANCHI): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन पर संवैधानिक संस्थाओं को “जानबूझकर पंगु बनाने” का गंभीर आरोप जड़ा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में मरांडी ने कहा “यह सरकार संविधान से नहीं, ‘मुखेर कानून’ से चल रही है।” मरांडी ने कहा कि राज्य में लोकायुक्त, महिला आयोग, सूचना आयोग, उपभोक्ता फोरम जैसी संस्थाओं को निष्क्रिय बना दिया गया है। महिला आयोग 2020 से अध्यक्ष व सदस्य विहीन है। सूचना आयोग का पद खाली है। उपभोक्ता फोरम के कई जिलों में पद खाली पड़े हैं। लोकायुक्त की गैर-मौजूदगी से भ्रष्टाचार पर कोई स्वतंत्र निगरानी नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां नहीं कर रही, ताकि किसी मंत्री, विधायक या अफसर के खिलाफ शिकायत और जांच की गुंजाइश ही न बचे। मरांडी ने बताया कि झारखंड हाईकोर्ट ने भी खाली पदों को भरने के निर्देश दिए हैं, लेकिन सरकार टाल-मटोल में लगी है। मरांडी ने सूचना आयुक्त, महिला आयोग, और लोकायुक्त जैसे संस्थानों में तत्काल नियुक्ति की मांग की और कहा, “झारखंड की जनता को न्याय चाहिये, न कि झूठी पारदर्शिता के नाम पर अंधेरा।”

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *