बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर साऊथ बलिहारी कोलियरी परिसर में किया गया पुष्प अर्पित…

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि पर साऊथ बलिहारी कोलियरी परिसर में किया गया पुष्प अर्पित…

पुटकी(PUTKI): कोल इंडिया एससी/एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) के बैनर तले शुक्रवार को साउथ बलिहारी कोलियरी परिसर स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर सभी ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकास डालते हुए उन्हें समाज का सच्चा प्रहरी बताया व उनके पढो और लड़ो के नारो को बुलंद करने की शपथ ली..

इस अवसर पर कोलियरी प्रबंधक एससी सरकार,क्षेत्रीय अध्यक्षबुद्धेश्वर टुडू,सचिव रामाश्रय प्रसाद,प्रवक्ता रामविलास राम,शंभूशरण सक्सेना,सुभाष चंद्रा,जितेंद्र कुमार,रमेश कुमार,महेंद्र यादव,गंगाधर महतो,विनोद महतो, विजय कुमार रामनयन राम, लक्ष्मी उरागिन,जूही उरागिन, मीना देवी आदि मौजूद थे..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *