बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कुछ सच हो गई, कुछ बेहद डरावनी…

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, कुछ सच हो गई, कुछ बेहद डरावनी…

दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है, और उनमें से एक नाम है—बाबा वेंगा। बुल्गारिया की यह नेत्रहीन भविष्यवक्ता, जिनकी भविष्यवाणियां दशकों बाद भी लोगों के रोंगटे खड़े कर देती हैं। उन्होंने सोवियत संघ के पतन से लेकर 9/11 आतंकी हमले तक की सही भविष्यवाणी की थी। अब, उनकी एक और भविष्यवाणी सच हो चुकी है—म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने हजारों जिंदगियां लील लीं। लेकिन सवाल यह है कि अगर बाबा वेंगा की बाकी भविष्यवाणियां भी सच हुईं, तो क्या दुनिया वाकई बर्बादी के कगार पर खड़ी है?

दुनिया की तबाही की पहली दस्तक?
बाबा वेंगा ने 2025 के लिये जो भविष्यवाणी की थी, वह दिल दहला देने वाली है। उन्होंने कहा था कि यूरोप में एक विनाशकारी संघर्ष छिड़ेगा, जिससे वहां की आबादी तेजी से घटेगी। यह संघर्ष धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा, और यही तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी।

क्या होगा 5079 में?
यह तो सभी जानते हैं कि बाबा वेंगा ने सन् 5079 तक की भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि 2076 तक पूरी दुनिया में साम्यवादी शासन लौट आयेगा और 5079 में एक प्राकृतिक घटना के कारण मानवता पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। इतिहास गवाह है कि उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, लेकिन क्या तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी भी सही निकलेगी? अगर ऐसा हुआ, तो यह दुनिया के लिये सबसे बड़ा संकट होगा। अब देखना यह है कि समय बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सही ठहराता है या यह केवल एक अनकही रहस्यात्मक कहानी बनकर रह जाती है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *