झरिया: झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति द्वारा इंदिरा चौक फुलारीबाग में प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह इंदिरा चौक पूजा पंडाल पहुंच कर बाबा विश्वकर्मा के समक्ष माथा टेककर क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमारे समाज के कारीगरों, शिल्पकारों और मजदूरों के प्रेरणास्त्रोत हैं, जो अपने परिश्रम से देश के विकास में अहम योगदान देते हैं।
इस दौरान झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता और भगवान का चित्र देकर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष महेश शर्मा,उपाध्यक्ष के के शर्मा, कोषाध्यक्ष पप्पू शर्मा नंदकिशोर शर्मा,गोविंद शर्मा, मुकेश राणा, विनोद शर्मा,गुड्डू शर्मा,मनोज शर्मा,परमानंद शर्मा,रूपलाल शर्मा, दुधेस्वर शर्मा,संतोष शर्मा इत्यादि।